Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 12 June 2019

गर्मी से बचने के खास उपाय आप के लिए



गर्मी से बचने के खास उपाय आप के लिए:




गर्मी के मौसम में गर्म हवा और बढ़े हुए तापमान से लू लगने का खतरा बढ़ जाता है. अगर अचानक शरीर का तापमान बढ़ जाय या फिर सिर में तेज दर्द होना अचानक से शुरू हो जाय तो सावधान हो जाना चाहिए. ये दोनों लू लगने के लक्षण हैं.

लू लगने के किडनी, दिमाग और दिल पर बुरा प्रभाव पड़ता है जिससे इन अंगों की कार्यक्षमता प्रभावित होती है. लू लगने के बाद नाड़ी और सांस की गति तेज हो जाती है. कई बार देखा गया है कि त्वचा पर लाल दाने भी हो जाते हैं.

कई लोगों को लू लगने पर बार-बार पेशाब की भी शिकायत हो जाती है और शरीर में जकड़न हो जाती है. चिलचिलाती गर्मी में लू से बचने के लिए घरेलू उपाय काफी कारगर साबित होते हैं. आइए जानते हैं लू से बचने के कुछ बेहद कारगर घरेलू उपाय.

धूप में निकलते वक्त छाते का इस्तेमाल करना चाहिए. सिर ढक कर धूप में निकलने से भी लू से बचा जा सकता है. घर से पानी या कोई ठंडा शरबत पीकर बाहर निकलें. जैसे आम पना, शिकंजी, खस का शर्बत ज्यादा फायदेमंद है. तेज धूप से आते ही और ज्यादा पसीना आने पर फौरन ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए. गर्मी के दिनों में बार-बार पानी पीते रहना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो. पानी में नींबू और नमक मिलाकर दिन में दो-तीन बार पीते रहने से लू लगने का खतरा कम रहता है.

धूप में बाहर जाते वक्त खाली पेट नहीं जाना चाहिए. सब्जियों के सूप का सेवन करने से भी लू से बचा जा सकता है. गर्मी के दिनों में हल्का भोजन करना चाहिए. भोजन में दही को शामिल करना चाहिए. इतनी सतर्कता के बावजूद अगर लू लग जाय तो करें ये उपाय.

1. नहाने से पहले जौ के आटे को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाकर बॉडी पर लगाकर कुछ देर बाद ठंडे पानी से नहाने से लू का असर कम होता है.

2. लू से बचने के लिए कच्चे आम का लेप बनाकर पैरों के तलवों पर मालिश करनी चाहिए.


3. लू लगने और ज्यादा गर्मी में शरीर पर घमौरियां हो जाती हैं. बेसन को पानी में घोलकर घमौरियों पर लगाने से फायदा होता है.

4. लू लगने पर जौ के आटे और प्याज को पीसकर पेस्ट बनाएं और उसे शरीर पर लगाएं. जरूर राहत मिलेगी.

5. धूप में निकलने से पहले नाखून पर प्याज घिसकर लगाने से लू नहीं लगती. यही नहीं धूप में बाहर निकलते वक्‍त अगर अाप छिला हुआ प्‍याज लेकर साथ चलेंगे तो भी आपको लू नहीं लगेगी.

6. धूप से आने के बाद थोड़ा सा प्याज का रस शहद में मिलाकर चाटने से लू लगने का खतरा कम होता है.

7. गर्मी के मौसम में खाने के बाद गुड़ खाने से भी लू लगने का डर कम होता है.

8. टमाटर की चटनी, नारियल और पेठा खाने से भी लू नही लगती.


कुछ खास


1.जब भी आप बाहर जाये सनस्क्रीन लोशन लगा कर निकले
जब बाहर से आये तो gulukoj या नीबू पानी जरूर पिये
ये आप को यनर्जी देता है। पानी ऐसा पिये जो ज्यादा ठंडा न हो अधिक ठंडा पानी नुकसान करता है, narmal पानी से थोड़ा ठंडा हो,



2.पानी ज्यादा से ज्यादा पिये ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है,दिन में 8,9,गिलास जरूर पिये,

3.गर्मियों में आप मौसमी फल खाये, जैसे तरबूज,खरबूजा,लीची, सबसे अच्छा आम
ये आप को सेहतमंद रखते हैं, नारियल पानी भी पिये
ये चेहरे पर गोलो लाता है,

4.गर्मियों मै आप खाने के साथ सलाद जरूर ले, जैसे खीरा,ककड़ी, नीबू,टमाटर, ओर हा चुकंदर तो आप पूरे साल खा सकते हैं, क्योकि इस के बहुत से फायदे हैं,

ओर इन फायदों को जाने के लिए आप को कमेंट बॉक्स में कमेंट करनी होगी, plz to comments jarur kare.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot