Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 28 May 2019

कुछ खास स्क्रब व फेसपैक देसी आप के लिए

कुछ खास स्क्रब व फेसपैक 

चेहरा साफ़ करने के लिए संतरे के छिलके और चंदन के साथ बनाएं स्क्रब


अगर  आप चाहती हैं कि आपका फेस एकदम क्लीन और क्लीयर दिखे तो दो  चम्मच मुलतानी मिट्टी में संतरे के सूखे छिलके और चन्दन की लकड़ी के पाउडर को मिलाकर स्क्रब बना लें। इसे ज्यादा मात्रा में बनाकर किसी एयर टाइट कंटेनर में भी रखा जा सकता है। बाद में इसे पानी या दूध से मिलाकर पैक बनाएं और फेस या फिर पूरी बॉडी को स्क्रब करें। यह एक बेहतरीन क्लीनजर है।

सांवली स्किन के लिए गाजर और जैतून के तैल का फेस पैक


अगर आपकी स्किन डार्क है तो आप दो चम्मच मुलतानी मिट्टी में दो चम्मच गाजर का गूदा और एक चम्मच जैतून के तेल मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट बाद चेहरा धो लें।

स्किन की कसावट के लिए दूध और चंदन का फेस पैक

अगर आप चाहते हैं कि आपकी स्किन कसी हुई और ऑयल फ्री रहे तो इसके लिए दो चम्मच मुलतानी मिट्टी के साथ दूध और चन्दन के पाउडर को एक बाउल में सामान मात्रा में मिलकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर 30 मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से धो दें।

चीनी- नारियल पानी के साथ एंटीएजिंग फेस पैक


मुलतानी मिट्टी के दो बड़े चम्मच मात्रा में  दो बड़े चम्मच नारियल पानी और एक छोटा चम्मच चीनी मिलाएं। अब इस फेस पैक को चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। जब यह सूख जाए तो चेहरे को ठन्डे या गरम पानी से धो लें। यह पैक चेहरे से फाइन लाइन्स और झुर्रियों को दूर करने के लिए बहुत उपयोगी और कारगर है।

ड्राय स्किन के लिए अंडे और शहद के साथ फेस पैक
Me

एक बड़ा चम्मच मिल्क पाउडर और एक चम्मच आटे में एक बड़ा चम्मच अंडे का पीला हिस्सा मिलाएं और अब इसमें दो बड़े चम्मच मुल्तानी मिट्टी डालें। इस फेस पैक का इस्तेमाल ड्राय स्किन को शाइनिंग बनाने के लिए किया जाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए नींबू - दही के साथ फेस पैक

दो चम्मच मुलतानी मिट्टी के साथ एक चम्मच दही और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। अब अपने चेहरे तथा गले पर इस पैक को लगाकर इसे 20 मिनट तक यूं ही छोड़ दें और सूख जाने पर इसे ठन्डे पानी से धो लें।


स्किन व्हाइटनिंग के लिए आलू के साथ फेस पैक

दो बड़े चम्मच मुलतानी मिट्टी के साथ दो बड़े चम्मच आलू का पेस्ट मिलाएं और अपने फेस व गर्दन पर अच्छी तरह से लगाएं। अब इसे 20 मिनट के लिए सूखने दें और सूखने के बाद इसे ठन्डे पानी से धो लें।

ऑयली स्किन के लिए शहद - टमाटर - नींबू के रस के साथ फेस पैक


अगर आपकी स्किन ऑयली है तो आप दो चम्मच मुलतानी मिट्टी में एक बड़ा चम्मच टमाटर का रस, आधा चम्मच नींबू का रस और एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस पैक को अपने फेस और गर्दन पर लगाएं। सूखने पर इसे ठंडे पानी से धो लें।

पिंपल के निशान दूर करने के लिए नींबू - गुलाबजल के साथ फेस पैक

दो चम्मच मुलतानी मिट्टी के साथ एक- एक चम्मच नींबू का रस और गुलाब जल को मिलाएं और इसे चेहरे पर लगा लें। अगर चेहरे पर पिंपल्स यानि मुहांसे अब भी हैं तो इसमें नीम का पाउडर भी मिलाएं। चेहरे पर लगे पैक के सूख जाने पर या आधे घंटे के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें। यह फेस पैक आपकी स्किन को बेदाग बनाकर इसे बैक्टीरिया मुक्त करता है।




No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot