Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 12 June 2019

10 बेस्ट मिठाईयां जो सभी को अच्छी लगती हैं

10 हिन्दुस्तानी मिठाई जो पूरी दुनिया के लोगो के मुह में पानी लाती है!



भारत अनेक धर्म और संस्कृति की जन्म भूमि है, जहाँ अलग अलग भाषा बोली रहन सहन से साथ साथ अलग अलग प्रकार की मिठाई भी मिलती है. यहाँ मिलने वाली मिठाई ऐसी मिठाई होती है जो हर किसी को अपने पास खीच लाती है.

आज हम बात करेंगे हिंदुस्तान की उन मिठाइयों के बारे में जो सारी दुनिया के मुहं में पानी लाती है.


1.  गुलाब जामुन


गुलाब जामुन एक ऐसी मिठाई है जिसे देखते ही किसी के मुह में भी पानी आ जाएगा.  यह मिठाई आसानी से घर में भी बनाई जा सकती  है. मैदा, खोया और शक्कर की चासनी से बनी ये मिठाई सभी की पसंदीदा मिठाई है.


२.  रसगुल्ला


रसगुल्ला बंगाल की प्रसिद्ध मिठाइयों में से एक है,  जो छैना और शक्कर  की चासनी से बनती.




3.  बाल मिठाई


बाल मिठाई उतराखंड राज्य की मिठाई है जो हर जगह नहीं मिलती.  यह मिठाई भुने हुए खोये और शक्कर के दाने से बनती है, जो देखने में इतनी आकर्षक होती है कि मन ललचा जाता है.




4.  कलाकंद


कलाकंद दूध और शक्कर से बननेवाली मिठाई है, जिसे “भारतीय मिल्क केक ” भी कहा जाता है. इसे बनने में करीब तीन से चार घंटे लगते है.




5.  रसमलाई


रसमलाई बंगाल की सुप्रसिद्ध मिठाई है. इस नाम का मतलब ही होता है – मलाई का रस. छैना के गोलों को मीठे दूध में डुबोया जाता है और काजू, बादाम, और केसर से सजाया जाता है.




6.  मखानमलाई


मखन मलाई उत्तर भारत की मिठाई है. छैना, मलाई, शक्कर से बनी हुई ये मिठाई ज्यादातर लखनऊ, कानपुर, और बनारस में पाई जाती है.




7.  गाजर का हलवा


माना जाता है कि गाजर के हलवे की उत्पति बहार से हुई है. कदुकस किये हुए गाजर को दूध और शक्कर में पकाया जाता है और सुखे मेवे से सजाया जाता है.




8.  जलेबी


इस मिठाई में चने के आते में पानी डालकर घोल बनाते है. जलेबी बनाने की थैली में भरकर इसकी की धार हाथ को गोल गोल घुमाते हुए तेल में तला जाता है. फिर उसे शक्कर की चासनी में करीब पंद्रह मिनिट तक डुबोया जाता है.




9.  बेसन के लड्डू


बेसन को घी में भुनकर बारीक पीसा हुआ शक्कर डाला जाता है और सूखे मेवे से सजाया जाता है.




10.  पेठा


इस मिठाई का नाम ही बताता है की ये आगरा उत्तर प्रदेश में बनता है. पेढे के फलों को काटकर, पानी में उबालकर, और शक्कर की चासनी में डुबोकर इसे बनाया जाया है. पेठे का फल स्वास्थय वर्धक होने से इस मिठाई को लोग बड़े चाव से खाते है.




भारत के हर प्रान्त में अलग अलग प्रकार की मिठाई देखने और खाने को मिलती है. पर इन मिठाईयों कि बात ही ओर हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot