Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Monday, 10 June 2019

रूसी को जड़ से मिटाये एलोवेरा




रूसी को जड़ से मिटाने में एलोवेरा है अधिक  मंद


अगर आपके सिर में भी भयंकर रूसी की समस्‍या पैदा हो गई है तो इधर उधर बेकार के घरेलू नुस्‍खे आजमाने से बेहतर है कि आप सिर पर एलोवेरा लगाएं.

क्या आप भी रूसी से परेशान रहते हैं और उससे छुटकारा पाने के लिये किसी भी प्रकार का घरेलू नुस्‍खा अपनाने से नहीं चूकते. यह आपके सिर और बालों के लिए काफी फायदेमंद है.

एलोवेरा लगाने से सिर की खुशकी दूर होती है. इसमें कीटाणुओं को नाश करने के गुण होते हैं जो रूसी पैदा करने वाले इंफेक्‍शन को दूर करता है. इसके अलावा एलोवेरा बालों की जड़ों को भी मजबूत बनाता है तथा बालों में शाइन भी भरता है. आइए जानें अगर सिर में रूसी है तो एलोवेरा जैल और अन्‍य प्राकृतिक सामग्रियां मिला कर कैसे रूसी को दूर करें.


एलोवेरा व नीम तेल


नीम का तेल एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरा है जो सिर में पपड़ी नहीं जमने देता. इसे लगाने से सिर की खुजली भी बंद हो जाती है. 3 चम्‍मच एलोवेरा जैल ले कर उसमें 9 बूंद नीम की बूंद मिक्‍स करें. फिर इसे सिर पर लगाएं और थोड़ी देर के बाद सिर धो लें.

ताजा एलोवेरा जैल


इसे लगाने के लिये आप सीधे एलोवेरा की पत्‍ती से जैल को छील कर निकाल सकते हैं. फिर इसे सिर पर लगाएं और रातभर ऐसे ही छोड़ दें. उसके बाद दूसरे दिन सुबह सिर धो लें.

कपूर ओर एलोवेरा जैल


कपूर को सिर पर लगाने से सिर को ठंडक मिलती है और संक्रमण पैदा करने वाले रोगाणुओं का भी नाश होता है. इस पेस्‍ट को बनाने के लिये 3 चम्‍मच एलोवेरा जैल में थोड़ा सा कपूर पीस कर मिक्‍स करें और सिर पार लगा कर कुछ घंटों में सिर धो लें.

एलोवेरा और नींबू


नींबू में अम्लीय गुण रूसी पैदा करने वाले फंगस को खतम कर देते हैं. जब इसे एलोवेरा के साथ मिक्‍स किया जाता है तो रूसी तुरंत ही खतम होनी शुरु हो जाती है. 3 चम्‍मच एलोवेरा जैल में 2 चम्‍मच नींबू का रस मिलाएं और सिर पर 20 मिनट तक लगाए रखने के बाद सिर धो लें.


एलोवेरा और टी ट्री आयल


टी ट्री आयल लगाने से सिर में कभी रोगाणु नहीं पैदा होंगे क्‍योंकि यह एंटीबैक्‍टीरियल गुणों से भरा है. एलोवेरा जैल में अगर 5 बूंद टी ट्री आयल मिक्‍स कर के सिर पर लगाएं तो रूसी की समस्‍या नहीं होगी. इसे रात में लगा कर सो जाइये और दिन में सिर धो लीजिये.

एलोवेरा जैल




एलोवेरा जेल बालो में लगाये अच्छी तरह से व मसाज करें
एलोवेरा जैल बालो में लगाने से बाल सिल्की हो जाते है रूसी चाली जाती है। बाल भी कम झड़ते है,


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot