Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 1 January 2020

8 सब्जियां जो आपको हेल्दी व इन्फेक्शन से दूर रखती हैं

8 सब्जियां जो आपको इंफेक्शन से बचाती हैं और हेल्दी विटामिन व फायदेमंद होती हैं।

हमारे देश में सब्जी का सेवन अधिक होता हैं, दोनो time सब्जी बनती हैं, किन्तु कौन सी सब्जी हमारे लिए हल्दी, फायदेमंद है ये जानकारी बहुत जरूरी है कौन सब्जी हमे इन्फेक्शन
से बचाती है।


1.करेला

करेला खाने में जितना कड़वा होता है सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है। इसमें ढेर सारे विटामिन्स और खनीज खून साफ करने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, पेट संबंधित समस्यों को दूर करने का काम करते हैं।

2.भिंडी


गर्मियों में भिंडी की सब्जी बहुत पौष्टिक मानी जाती है क्योंकि इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइट्रेड, कैल्शियम, फास्‍फोरस, आयरन, मैग्‍नीशियम और पोटेशियम आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। डायबिटीज के रोगी के लिए भिंडी काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें मौजूद सॉल्युबल फाइबर ग्लूकोज को ब्लड में घुलने की प्रक्रिया को धीमा कर देती है जिससे ब्लड में शुगर लेवल कम होता है। ऐसी बीमारी जिसके बारे में महिलाओं को पता ही नहीं होता।

3.टिंडा

खाने में टेस्टी टिंडे सेहत के लिहाज से भी हैल्दी होते हैं। इनमें कई एंटीइंफ्लेमेट्री एजेंट्स होते हैं, जो आपको हार्ट बर्न, एसिडिटी और डाइजेशन की समस्या से निजात दिलाते हैं।

4.ग्वार फली

ग्वार फली में प्रोटीन, घुलनशील फाइबर और विटामिन के, सी और ए भरपूर मात्रा में होते है। इसके अलवा फॉस्फोरस, कैल्शियम, आयरन और पोटेशियम भी होता जो दिल को स्वस्थ रखने, डायबिटीज को कंट्रोल करने, पाचन तंत्र मजबूत करने, ब्लड प्रैशर को ठीक रखने का काम करता है।

5.अरबी

इन दिनों अरबी भी आ रही है। अरबी के सेवन से भी बीमारियों को कोसो दूर रखा जा सकता है। अरबी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होते हैं। जिसके सेवन से इंसुलिन और ग्लूकोज की मात्रा का संतुलन बना रहता है।

6.लौकी



लौकी में विटामिन्स, आयरन, फाइबर पाया जाता है, जो शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए लौकी किसी औषधि से कम नहीं। वजन कम करने के साथ ही लौकी चेहरे पर नेचुरल ग्लो, डायबिटीज से बचाव, पाचन तंत्र को मजबूत करने का काम भी करता है।


7.परवल

वैसे तो परवल पूरे साल खाया जाता है लेकिन मानसून के मौसम में इसका सेवन हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बरसात में ज्यादातर लोग इंफेक्शन के शिकार होते हैं और सर्दी-जुकाम से परेशान होते हैं। ऐसे में परवल की सब्जी बहुत फायदेमंद होती है। परवल की सब्जी खाने से स्किन इंफेक्शन दूर होने के साथ ही चोट भी जल्दी ठीक होती है। इसमें ऐंटीऑक्सिडेंट, विटामिन ए और सी की अधिकता होती है, जिससे हमारा इम्यून सिस्टम मजबूत बनता है।


8.पालक

पालक में मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, मैग्नीशियम, मैगनीज और आयरन पर्याप्त मात्रा में होता हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए, ऑक्सिडेटिव तनाव को कम करने और ब्लड प्रेशर को सही बनाए रखने में सहायक होता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot