Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Tuesday, 28 May 2019

लिवर (Liver) को स्वस्थ रखें कैसे-आइये जानते है,


 लिवर (Liver) को स्वस्थ रखें कैसे-आइये जानते है,


लिवर (Liver) मानव शरीर का दूसरा सबसे बड़ा अंग है और सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, क्योंकि यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को निकालने के लिए जिम्मेदार है। लिवर डिटॉक्सीफिकेशन या विषहरित (liver detoxification) करने के कई मेडिकल प्रोग्राम हैं, पर ऐसी भी कई प्राकृतिक, और सीधी सादी जीवनचर्या में बदलाव की प्रक्रियाएं भी हैं जिन्हें कर के आप स्वस्थ और साफ़ लिवर पा सकते हैं। आइये पढता हैं यह लेख (liver ko swasth kaise rakhe)।

सही तरल पदार्थों को लेना

कैफीन और शराब का सेवन कम से कम करें:

 शराब और कैफीन आपके लिवर में विषयुक्त पदार्थों को जमाने के सबसे बड़े जिम्मेदार हैं, और आपको पूरी क्षमता से काम करने से रोकते हैं। अलकोहल और केफ़िनेनेटेड पेयों को कम करके अपने लिवर को साफ़ करें। इन पेयों को नॉन-अल्कोहलिक पेयों से बदलें ताकि आपका लिवर पुनर्निर्माण कर सके। वैसे हाल ही की रिसर्च बताती हैं कि कैफीनरहित कॉफ़ी आपके बड़े हुए लिवर एंजाइमों को घटाने में सहायक हो सकती है। कौन से तरल आपके लिवर एक लिए अच्छे है जानने के लिए आगे पढ़ें।

बहुत सारा पानी पियें:


अपने लिवर को साफ़ करने के लिए कम से कम 3 लीटर पानी पिएँ। बहुत सारा पानी पीना आपको हाइड्रेटेड (पानी से परिपूर्ण) रखेगा, जो प्राकृतिक रूप से कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होगा। ये आपके लिवर को विषाक्त और बचे हुए पदार्थों को जल्दी बाहर निकालने में सहायक होगा, और इससे आपके लिवर को तेजी से काम करने और अपनी ऊर्जा के स्तर को बढ़ाने में मदद मिलेगी।

अपने आहार में नीम्बू शामिल करें:


 इन में एक बार चाय या पानी में निम्बू का रस लें। निम्बू का रस पित्त की उस उत्पत्ति में सहायक होता है जो आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में सहायक होता है। ये अग्नाशय की पथरी (gallstones) को विकसित होने से रोकता है और आपके हाजमे को बढ़ाता है और आपके लिवर को आमाशय के रसों (gastric juices) के अनुरूप चलने देता है।

ग्रीन टी पिएं:


 ग्रीन टी में काफी मात्रा में केटेकाइन्स (catechins) पाए जाते हैं, ये एक प्रकार का प्लांट एंटीऑक्सीडेंट होता है जो लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ाता हैं और लिवर में वसा के जमाव को कम करने में सहायक होता है।[१]

फलों की स्मूदी या जूस पियें:


 स्ट्रॉबेरीज, ब्लैकबेरीज, ब्लूबेरीज, और रास्पबेरीज सभी लिवर के स्वास्थ्य को सुधारते हैं। इन फलों में ऐसे आर्गेनिक शुगर पाई जाती है जो रक्त में शुगर के स्तर को कम करते हैं, और आपको बॉडी फैट बर्न करने में सहायता करती है, इससे आपमें फैटी लिवर की बीमारी की संभावनाएं घट जाती हैं।[२]


जूस उपवास (juice fast) प्लान करें:

उपवास रखना लिवर को साफ़ करने का एक बेहतर तरीका है। ज्यादातर उपवासों में एक निश्चित समय के लिए केवल फल और सब्जियां ही खाई जाती हैं, या सिर्फ फल और सब्जियों का रस पिया जाता है। सफाई के कई अलग अलग तरीके उपलब्ध हैं--किसी एक का जो आपके शरीर के लिए सही हो चुनाव करें।
Plzzz post achchhi lage to comment jrur kare

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot