वैश्विक समस्याओं को अगर छोड़ दिया जाए तो आज के समय में सबसे बड़ी समस्या है मोटापा।
2017 में प्रकाशित न्यू इंग्लैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में 30 प्रतिशत लोग मोटापे से ग्रस्त हैं। दरअसल, मोटापा सिर्फ शरीर का बढ़ता हुआ वजन नहीं है बल्कि कई और बीमारियां इसके साथ आ जाती हैं। ऐसे में लोग वजन कम करने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। लेकिन ये निर्भर करता है कि जो कर रहे हैं वो सही है या नहीं। तो आज हम आपको बताएंगे कि वजन कम करने के लिए कौन से सही तरीके अपना सकते हैं। janiye maire blog se
चुकंदर खून साफ करने और शरीर में खून बनाने में मदद करती है। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो शुगर और कैलोरी लेवल को कम करने में मदद करते हैं। अगर ये जूस पसंद ना भी आए तो भी पिएं क्योंकि ये खून साफ करने में मदद करता है, त्वचा में निखार आता है और रोजाना इस्तेमाल करने से आपके वजन पर भी असर पड़ेगा।
फ्लैक्सीड यानि अलसी का बीज वजन घटाने के लिए बेहतरीन तरीका है। इसमें गम जैसा पदार्थ पाया जाता है जो ब्लड में मौजूद बेकार कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
बेवक्त भूक लगना भी बड़ी समस्या है। चिया सीड आपको बेवक्त लगने वाली भूख को खत्म करने का काम करते हैं।
वजन घटाने के लिए दालचीनी को सबसे उत्तम माना जाता है। इससे सबसे जल्दी वजन घटता है। साथ ही इसके पाउडर को पानी में घोल कर पीना फायदेमंद होता है।
यूं तो हरे पत्ते वाली सब्जियां काफी फायदेमंद होती हैं। आंखों की रौशनी के लिए, ब्लड प्रेशर के लिए और चमकदार त्वचा के लिए साथ ही इसमें प्रचूर मात्रा में आयरन पाया जाता है। अगर आप इसे अपनी स्मूदी में शामिल करते हैं तो इससे आपका पेट काफी लंबे समय के लिए भरा रहेगा और बेवक्त भूख नहीं लगेगी।
अगर आप स्ट्रॉबेरी और ब्लूबेरी शौक से खाते हैं तो जरूर खाइए क्योंकि दोनों फलों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होता है। ये आपकी शरीर में फैट बनने से रोकता है
ग्रीन टी पाउडर गरम पानी में डालकर पीने से आपके सेल्स में मौजूद फैट को निकालने में मदद करता ह






No comments:
Post a Comment