फेंगशुई: जानिए घर पर विंड चाइम लगाने की सही दिशा
विंड चाइम को हम सजावटी सामान के तौर पर देखते हैं और घर में लगा देते हैं, लेकिन विंड चाइम लगाने के भी कुछ नियम हैं। नियमों की अनदेखी परेशानियां बढ़ा सकती है। फेंगशुई में विंड चाइम को सुख-समृद्धि के लिए लाभकारी वस्तु माना गया है। मान्यता है कि इसे लगाने से घर में सौभाग्य आता है। अगर यह सही दिशा और स्थान पर न लगी हो, तो यह लाभ पहुंचाने की जगह हानि पहुंचाती है।
फेंगशुई के मुताबिक, घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में यदि स्टोररूम, रसोईघर, बाथरूम आदि हो, तो यहां मेटल की विंड चाइम लगाना लाभकारी होता है। इसे घर में ऐसे स्थान पर लगाना शुभ होता है, जहां इसके नीचे कोई बैठता न हो। यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचती है। अगर यह ऐसे स्थान पर लगी है, जहां घर के सदस्य बैठते हैं, तो इससे उनका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
फेंगशुई के अनुसार, 6,7,8 या 9 रॉड वाली विंड चाइम घर में लगाना शुभ होता है। 7 और 8 रॉड वाली विंड चाइम को घर में लगाने से सौभाग्य आता है। विंड चाइम घर के भीतर सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने में बेहद कारगर सिद्ध होता है। इससे निकलने वाली मधुर आवाज, ऊर्जा को स्वच्छ करती है और उसके प्रभाव को बढ़ाकर घर में सुख-शांति स्थापित करती है
जब भी विंड चाइम खरीदें, कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। इसे खरीदते समय यह ध्यान दें कि इसकी आवाज कर्कश न होकर मधुर हो। विंड चाइम में कितनी रॉड हैं, ये भी इसके प्रभावी साबित होने में काफी मददगार सिद्ध होता है। घर में शांति स्थापित करने और किसी भी कलह से बचने के लिए 2 या 3 रॉड वाली विंड चाइम लगाना उपयुक्त माना गया है
घर के भीतर टांगने के लिए विंड चाइम खरीद रहे हैं, तो यह बहुत ज्यादा बड़ी नहीं होनी चाहिए। यदि इसे घर के बाहर या बड़े कमरे के अंदर लटकाना है, तो इसका आकार बहुत छोटा नहीं होना चाहिए। विंड चाइम का प्रयोग सुरक्षा, स्वच्छता और ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने के लिए किया जाता है।
अगर आपके घर या ऑफिस में एक ही लाइन में तीन दरवाजे हैं, तो इनके बीच में 5 रॉड वाली विंड चाइम टांगनी चाहिए। यह रोग या किसी भी प्रकार की विपदा से बचाव करती है। मिट्टी से बनी विंड चाइम, जिनमें 2 या 9 रॉड होती हैं, संबंधों को मधुर बनाए रखने में सहायक होती है। घर के दक्षिण-पश्चिमी भाग में इन्हें टांगने से आपसी संबंधों में मजबूती व मधुरता आती है। विंड चाइम की आवाज की मधुरता घर के भीतर के वातावरण की नकारात्मक ऊर्जा और अशुद्धियों को
दूर करती है।
पैसो से भरा जहाज घर में या bedroom में रखा ने से सम्रद्धि
व खुशाली आती हैं
वास्तुशास्त्र के अनुसार यदि आप का घर बना हो तो nigetiph ऊर्जा नही आती हैं
Nigetiph urja का प्रभाब हमारे जीवन मे कभी पड़ता हैं
जिस से घर मे झगड़े, बीमारिया आती हैं तथा हमारे जीवन मे शांति नही होती हैं
यदि आप अपना घर वनबा रहे है
तो वास्तुशास्त्र के अनुसार ही वनबाये अगर आप का घर बना है तो आप अपने घर, बैडरूम में इन चीजों को लगा सकते है।
विंड चाइम, कछुआ, कु बेर जी की एस्टेचु पैसों से भरा जहाज
ये वस्तुये आप के घर मे सकरात्मक ऊर्जा से भर देगी





No comments:
Post a Comment