Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Saturday, 28 December 2019

वास्तुशास्त्र के पड़ने वाले प्रभाव


दाम्पत्य जीवन में बैडरूम में रखी बस्तुये के कारण भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है । वास्तुशास्त्र कहता है कि घर में चीजें वास्तु के अनुसार ही रखी जानी चाहिए ।इस से घर में सुख शांति बनी रहती है और वैवाहिक जीवन में आनंद व खुशियाँ रहती है।



फ्लॉवर पाॅट से बढ़ती है दूरियां

फ्लॉवर पाॅट से पति-पत्नी में दूरियां बढ़ती हैं। गलत जगह रखा हुआ पौधा कई बार आपके लिए अच्छा नहीं होता और  वो आपके लिए आसान काम को भी मुश्किल कर सकता है। बेडरूम में किसी भी तरह का पौधा ना लगाएं, इससे वैवाहिक जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है। घर की बालकनी में फूल लगाना सबसे अधिक शुभ माना जाता है

एक्वेरियम

एक्वेरियम के कारण सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है और दाम्प्तय संबंधो में तनाव भी बढ़ने लगता है। एक्वेरियम प्रमुख प्रवेश द्वार की के बाईं तरफ रखा हुआ होना चाहिए। आप एक्वेरियम को घर में कहीं भी और रख सकते हैं।

दक्षिण दिशा घर के लिए अशुभ 

दक्षिण दिशा को घर के लिए अशुभ माना जाता है, परंतु वास्तुशास्त्र के अनुसार दक्षिण दिशा सभी के लिए अशुभ नहीं होती है। ज्योतिष के अनुसार कुछ राशि के जातकों को इस दिशा से लाभ भी मिल सकता है। आइए, आज जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए दक्षिण मुखी घर का प्रभाव कैसा रहता है।




मेष राशि चू, चे, चो,ला,ली,लू,ले,लो,अ


मेष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर काफी शुभ रहता है। दक्षिण मुखी घर से मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व में निखार आता है।

वृष राशि ई, ऊ, ए, ओ, वा वी,वू,वे,वो

वृष राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर में रहना अशुभ होता है। इस घर में रहने से आय से अधिक खर्चे होते हैं।

मिथुन राशि का,की,कू,घ,ङ, छ, के,को,हा

मिथुन राशि के जातकों को इस दिशा में अशुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिशा में रहने से बीमारियां बढ़ने का खतरा रहता है।

कर्क राशि ही,हू, हे, हो,डा, डी, डू, डे, डो

कर्क राशि के जातकों के लिए यह दिशा काफी शुभ रहती है। इस दिशा में घर होने से मान- सम्मान में वृद्धि होती है और नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है।

सिंह राशि मा, मी, मू,में,मो,थी टा, टी,टू, टे

सिंह राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर काफी शुभ रहता है। ऐसे लोगों को एक से अधिक भवन प्राप्त होते हैं।

कन्या राशि टो, पा,पू,ष, ण, ठ, पे,पो

कन्या राशि के जातकों को ऐसे घर में रहने से बचना चाहिए। दक्षिण मुखी घर कन्या राशि के लिए अशुभ होते हैं। इन लोगों के लिए ये घर परेशानियां बढ़ा सकता है।

तुला राशि रा,री,रु,रे,रो,ता, ती तू,ते

तुला राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर सामान्य रहता है। ऐसा घर इनके लिए मध्यम परिणाम देने वाला होता है।

वृश्चिक राशि तो,ना, नी, नू, ने,नो,या,यी, यू

वृश्चिक राशि के लिए दक्षिण मुखी घर शुभ परिणाम देने वाला होता है। ऐसे घर में रहने से मान- सम्मान और आत्मबल में वृद्धि होती है।

धनु राशि ये,यो,भा, भी, भू, ध, फा, टा, भे

धनु राशि के जातकों के लिए संतान की दृष्टि से दक्षिण मुखी घर काफी अच्छा रहता है। इस घर में रहने से संतान उच्च शिक्षा प्राप्त करता है।

मकर राशि भो,जा,जी,खी, खो,गा, गी

मकर राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर मिला-जुला परिणाम देने वाला होता है। धन संबंधी मामलों में तो लाभ होता है परंतु व्यक्ति का विकास नहीं हो पाता है।

कुंभ राशि गू, गे, गो,सा, सी, सू, सो, दा

कुंभ राशि के जातकों के लिए दक्षिण दिशा में रहने से जीवन के संघर्ष बढ़ने लगते हैं।

मीन राशि दी,दू, थ,झ,दे,दो,चा, ची

मीन राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर शुभ रहता है। मीन राशि के जातकों के लिए दक्षिण मुखी घर भाग्य लेकर आता है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot