Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Wednesday, 26 June 2019

गर्मियों में अच्छी सेहत के लिए खाएं ये सब्जियां

गर्मियों में अच्छी सेहत के लिए खाएं ये सब्जियां



इस गर्मी को खुद से दूर करने के लिए केवल आइसक्रीम या कोल्ड ड्रिंक पर ही निर्भर नहीं रहना होगा। इससे गर्मी से बचने के लिए हमें अपने आहार में ढेर सारी पानी वाली सब्जियां शामिल करनी होगी। जिससे हमारे शरीर में पानी की कमी महसूस न हो।

1 लौकी
अधिकतर लोगों को लौकी पंसद होती है। इस सब्जी में पानी की मात्रा बहुत ही अधिक होती है। लौकी के अंदर सोडियम पाया जाता है। साथ ही इसका स्वाद भी मीठा होता हैं। इसके सेवन से गर्मी दूर होती है। इसके सेवन से अपच और एसिडिटी के साथ ही पेट के रोग दूर होते है।



2 करेला
करेला किसी को भी पंसद नहीं आता है। क्योंकि इसका स्वाद कसैला होता है। आपको बता दें कसैला स्वाद होने के बाद भी इसमें कई सारे चमत्कारी गुण पाए जाते है। जो न सिर्फ आपके त्वचा संबंधी फोड़े, फुंसी, फंगल इंफेक्शन के अलावा उच्च रक्त चाप और मधुमेह की समस्या को भी ठीक करता है।



3 कद्दू
गर्मियों के मौसम में कद्दू बाजार में बहुत ही अधिक मात्रा में दिखाई देता है। इसमें भी औषधिय गुण पाए जाते है। इसके अंदर फाइबर और पोटेशियम की मात्रा बहुत ही अधिक पाई जाती है। साथ ही यह ब्लड प्रेशर को भी सही करता हैं। त्वचा के साथ ही यह आंतों को भी ठीक करता है। इसलिए शुगर से ग्रस्त लोगों को कद्दू का सेवन करने के लिए कहा जाता है।



4 तुरई
यह सब्जी हमारे खून को साफ करने का काम करती है। ब्लड में शुगर के लेवल को नियंत्रित करती है। साथ ही पेट के लिए अच्छी साबित होती है।




5 चवली
यह साग गर्मियों के दिनों में बाजारों में बिकना शुरू हो जाता है। यह काफी पौष्टिक होता है इसको चाइनीज स्पिनिज के नाम से भी जाना जाता है। इसमें ढेर सारा बी6, विटामिन ए और विटामीन सी होता है। जिससे गर्मी शांत होती है। इससे सांस संबंधी रोग भी दूर होते है और यह मलेरिया जैसी बीमारी को दूर करने में भी कारगर होता हैं।



6 खीरा
खीरे में अधिक मात्रा में पानी रहता है। जिससे शरीर में पानी की कमीं नहीं होती है। इसके सेवन से शरीर का तापमान निंयत्रित भी रह सकता है। इसमें बहुत सारा मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है। इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।



7 पालक
पालक में कई प्रकार के खनिज लवण पाए जाते है। लौहे, मैग्नीशियम, कैल्सियम और विटामिन ए, बी, सी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पालक रेशेयुक्त और जस्तायुक्त होता है। इसे जीवन रक्षक भी बोला जाता है।



8 हरी बींस
इसमें आमेगा तीन फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही इसके अंदर ढेर सारा फाइबर भी पाया जाता हैं। जो हमारे दिल के लिए स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।


No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot