Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Sunday, 5 May 2019

ऑयली स्किन से बचने के उपाय

 ऑयली स्किन  स्किन वाले करें ये छोटा सा काम, गर्मियों में नहीं होगी टैनिंग और पिंपल्स की समस
   

गर्मियां ऑयली स्किन वालों के लिए सबब बनकर आती है।

लीय स्किन वालों के चेहरे पर पिंपल्स होना आम हो जाता है।


ऑयली स्किन वालों के लिए बादाम का तेल बहुत अच्छा रहता है।


स्किन के आमतौर पर तीन प्रकार होते हैं- ड्राई स्किन, ऑयली स्किन और नॉर्मल स्किन। गर्मियों में ऑयली स्किन वालों की समस्या काफी बढ़ जाती है। सर्दियों में जहां ड्राई स्किन वाले परेशान रहते हैं वहीं गर्मियां ऑयली स्किन वालों के लिए सबब बनकर आती है। इस मौसम में तेलीय स्किन वालों के चेहरे पर पिंपल्स होना, टैनिंग होना और स्किन से तेल टपकना आम हो जाता है। ऐसे लोगों को उनके आसपास के लोग तेल की दुकान और चिकनी चमेली आदि कहकर भी बुलाते हैं। ऐसी स्किन वालों की यह समस्या होती है कि इनकी स्किन पर किसी भी दवा या प्रॉडक्ट का असर नहीं होता है। इसलिए आज हम हम ऑयली स्किन वालों के लिए कुछ ऐसे असरकार घरेलू नुस्खे लेकर आए हैं जो वाकई बहुत फायदेमंद और असरकारी है।

ऑयली स्किन वालों के लिए घरेलू नुस्खे


ऑयली स्किन वालों के लिए बादाम का तेल बहुत अच्छा रहता है। लेकिन यह भी तभी काम करता है जब आपको इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका पता हो। इसे इस्तेमाल करने के लिए बादाम के तेल में कुछ बूंदें नींबू के रस की मिला लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर लगा लीजिए। इस प्रयोग को एक महीने तक कीजिए। और इसके बाद आपको बहुत अच्‍छे नतीजे मिलेंगे।

पपीता भी ऑयली स्किन वालों की स्किन पर काम करता है। इसके लिए पपीते को मैश कर लीजिए और इसे अच्‍छे से मिला लीजिए। इस मिश्रण से अपने चेहरे पर मसाज कीजिए और इसे 15-20 मिनट के लिए छोड़ दीजिए। इसके बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिए।

ऑयली स्किन वालों के लिए अपनी त्‍वचा को क्‍ली‍न करने का सबसे पहला नियम है कि आप उस पर जमा अतिरिक्‍त ऑयल निकालें। दिन में दो बार चेहरा जरूर धोयें। और ऑयली स्किन वालों के लिए यह जरूरी है। सुबह और शाम चेहरा धोने की आदत बनायें। अधिक ऑयल से आपके चेहरे पर गंदगी चिपकी रहती है। लेकिन, अपने चेहरे को बार-बार धोने से बचें। ज्‍यादा बार धोन से त्‍वचा का कुदरती पोषण कम हो सकता है।

अगर आप रोज मेकअप करते हैं तो स्किन को साफ करना बिल्कुल न भूलें। ऑयली स्किन वालों के लिए यह जरूरी होता है कि मेकअप लगाने के बाद इसे हटाना कभी न भूलें। सोने से पहले अच्‍छे से क्‍लींजर से मेकअप हटाये और चेहरा धोकर सोने जाएं। मेकअप रिमूविंग क्रीम और ऑयली फेस के लिए फेसवॉश इस्‍तेमाल करें। आपको ऐसा फेसवॉश इस्‍तेमाल करना चाहिए जिसमें से‍लिसिलिक एसिड हो।

चेहरा साफ करने के बाद उस पर एस्ट्रिंगजेंट लगाएं। अगर आप एस्ट्रिंगजेंट लगाते हैं, तो याद रखें वह अल्‍कोहोलिक न हो। साथ ही दिन में एक बार से ज्‍यादा इसका इस्‍तेमाल न करें। ये उत्‍पाद त्‍वचा को रूखा कर सकते हैं। त्‍वचा विशेषज्ञ से सलाह लेकर दिन में दो बार एक्‍ने से लड़ने वाली क्रीम लगाइए।

आपकी त्‍वचा के लिए माश्‍चराइजर बहुत जरूरी है। लेकिन, मॉश्‍चराइजर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि आप गलती न करें। ऐसा मॉश्‍चराइजर चुनें जो आपकी त्‍वचा के लिए सही हो। आप कितना माश्‍चराइजर लगाते हैं यह पूरी तरह आपकी त्‍वचा के रूखेपन पर निर्भर करता है। आपको ऐसा माश्‍चराइजर नहीं लगाना चाहिए जिसमें कोका बटर और मिनरल ऑयल हों। नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉश्‍चराइजर आपके लिए सही रहेगा।

भले ही आसमान में बादल छा रहे हों, लेकिन आपको सनस्‍क्रीन लगाये बिना घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए। आपका सनस्‍क्रीन कम से कम 15 एसपीएफ होना चाहिए। लेकिन, जरूरत है कि आप ऑयली स्किन के लिए बने सनस्‍क्रीन का इस्‍तेमाल करें।

अपनी त्‍वचा की देखभाल करने के लिए आपको कुछ घरेलू उपाय आजमाने चाहिए। ये उपाय कारगर तथा किफायती होते हैं। घरेलू उपाय न केवल आपकी त्‍वचा को ऑयल फ्री बनाते हैं बल्कि दाग-धब्‍बे हटाने का भी काम करते हैं।

सेब को काटकर उसे ब्‍लैंड कर लीजिए। इसमें थोड़ा शहद मिला लीजिए। इस मिश्रण को चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दीजिए। इसके बाद गुनगुने पानी से धो लीजिए।

पाचन में सुधार करने के साथ कील-मुंहासे को तुरंत दूर करता है सेब का सिरका, जानें सेवन का तरीका
डायबिटीज को खत्‍म करने में कारगर हो सकता है करेले का जूस, जानें सेवन का सही तरीका

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot