खूबसूरत स्किन और बालों के लिए ट्राई करें मुल्तानी मिट्टी,Multani Mitti
मुल्तानी मिट्टी को अंग्रेजी में फुलर्स अर्थ भी कहा जाता है जो हाईली एक्टिव मिट्टी के रूप में जानी जाती है। खूबसूरती के लिए इस्तेमाल की जाने वाली यह मिट्टी अनेक गुणों से भरपूर होती है। मुल्तानी मिट्टी एक बेहतरीन क्लीनजिंग प्रोडक्ट है जो स्किन को नर्म मुलायम बनाने में मदद करता है। स्किन पर लगाने से यह त्वचा पर मौजूद डेड स्किन को हटाकर इसे ग्लोइंग और चमकदार बनाती है। मुल्तानी मिट्टी एक बढ़िया फेस मास्क भी है जो चेहरे पर कई तरह से काम करके इसे खूबसूरत बनाती है। अनेक पोषक तत्वों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी जब चेहरे पर लगाने के बाद धीरे धीरे सूख जाती है तो स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल को हटा देती है।
कहां से आती है मुल्तानी मिट्टी -
हालांकि मुल्तानी मिट्टी के थोड़े- बहुत अंश दुनिया भर में पाये जाते हैं और इसका उपयोग भी पूरी दुनिया में किया जाता है लेकिन इसके बावजूद दुनिया में कॉस्मेटोलॉजी और मेडिसिन फील्ड्स कहीं ज्यादा और कहीं कम हैं। वर्ष 2005 में अमेरिका इसका सबसे बड़ा उत्पादक था जो करीब 70 फीसदी मुल्तानी मिट्टी का उत्पादन करता था। इसके बाद जापान और मेक्सिको इसके उत्पादक थे। अमेरिका में मुल्तानी मिट्टी यानि फुलर्स अर्थ वोल्कैनो की राख से बनती है। वैसे अमेरिका के करीब 24 राज्यों में इसकी खान मौजूद हैं।
मुल्तानी मिट्टी के गुण और उसके फायदे -
इसका सबसे बड़ा गुण है इसकी तेल, पानी और रंग को सोखने की क्षमता। इसके अलावा यह अनेक मिनरल्स से भी युक्त होती है। प्रमुख रूप से इसमें हाइड्रेटेड एल्युमिनियम सिलेकेट होता है और इसके अलावा मैग्नीशियम, सोडियम और कैल्शियम की भी अच्छी मात्रा होती है। हालांकि यह देखने में साधारण मिट्टी जैसी जरूर लगती है लेकिन इसके कण बेहद बारीक होते हैं और इसकी सबसे बड़ी खासियत होती है इसमें पानी की भरपूर मात्रा का होना। साधारण मिट्टी से जो बात इसे अलग बनाती है वो है पानी का निकास आसानी से न होना। यह किसी भी चीज का रंग हटा सकती है और किसी भी तरल को सोख सकती है। इसीलिए चाहे चेहरा हो, शरीर हो या बाल हों, तेल सोखने के लिए मुल्तानी मिट्टी का ही इस्तेमाल किया जाता है।
कॉस्मेटिक और डर्मेटोलॉजी में मुल्तानी मिट्टी का उपयोग -
मुल्तानी मिट्टी का उपयोग बहुत समय से कॉस्मेटिक्स और डर्मेटोलॉजी में किया जा रहा है। इसके अनेक बेहतरीन गुण इसे चेहरे और बालों से मिट्टी, तेल और गंदगी साफ करने के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इसी वजह से इसे ऊन को साफ करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है और इसी वजह से इसे संपूर्ण ब्यूटी इंडस्ट्री और ब्यूटी मेडिसिन इंडस्ट्री में खूब इस्तेमाल किया जाता है, खासतौर से कॉस्मेटिक्स इंडस्ट्री और एक्ने और दूसरी स्किन प्रॉब्लम्स के इलाज के लिए। इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल एन्वायर्नमेंट को सुरक्षित करने के लिए इंडस्ट्रियल ऑयल के रिजेनरेशन के लिए भी किया जाता है।
मुल्तानी मिट्टी के नाम -
इस्तेमाल के अनुसार मुल्तानी मिट्टी को कुछ दूसरे नामों से भी जाना जाता है -
ब्लीचिंग क्ले - इसे ब्लीचिंग क्ले भी कहा जाता है क्योंकि यह किसी भी कपड़े को ब्लीच करके सफेद बना देती है।
व्हाइटनिंग क्ले - जब इसे चेहरे के पिगमेंटेशन, जैसे मेलाज़्मा जैसी कंडीशन के लिए इस्तेमाल किया जाता है तो इसे व्हाइटनिंग क्ले भी कहते हैं।
मुल्तानी मिट्टी - इसे मुल्तानी मिट्टी नाम इसलिए दिया गया है क्योंकि पुराने जमाने में जब इसे कॉस्मेटिक इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता था तो इसे पाकिस्तान के मुल्तान से मंगवाया जाता था।
मुल्तानी मिट्टी के फ़ायदे - Multani Mitti in Hindi
मुल्तानी मिट्टी के ब्यूटी से संबंधित फायदों की बात करें तो यह स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। यहां आप इसके बेहतरीन फायदे और घरेलू उपायों के बारे में जान सकते हैं।
स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे -
मुल्तानी मिट्टी को नेचुरल स्क्रब की तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
मुल्तानी मिट्टी त्वचा के व्हाइट और ब्लैक हेड्स को साफ़ कर देती है।
मुल्तानी मिट्टी डेड सेल्स को हटाकर स्किन को क्लीन करती है और त्वचा की गंदगी साफ़ करके एक बेहतर क्लीन्जर का काम करती है।
मुल्तानी मिट्टी में मैग्नीशियम होता है जो चेहरे के मुंहासों को दूर भगाता है। मुंहासों के दाग दूर करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी एक अच्छा उपाय है।
मुल्तानी मिट्टी स्किन की सभी अशुद्धियों को साफ करती है। यह बेहतरीन स्किन टोनर भी है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो गुलाब जल के साथ इसे लगाएं, स्किन बैलेंस हो जाएगी।
तेलीय त्वचा पर मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक्स लगाने से स्किन का ऑयल निकल जाता है।
अगर इसे गाजर के रस के साथ लगाएं तो चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं।
मुल्तानी मिट्टी स्किन के ब्लड सर्कुलेशन को सुधार कर स्किन को ग्लोइंग बनाती है।
स्किन में ग्लो लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी के घरेलू फेस मास्क काफी फायदेमंद होते हैं।
चेहरे की झांइयों को हटाने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी काफी कारगर है।
सनटैन और पिगमेंटेशन को दूर करने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का उपयोग असरदार है।
मुल्तानी मिटटी में इसेंशियल ऑयल मिलाने से स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
मुल्तानी मिट्टी एक एंटीएजिंग एजेंट भी है तो इसे चेहरे की झुर्रियों को न आने देने के लिए भी उपयोग कर सकते हैं।
मुल्तानी मिट्टी बालों को कंडीशन करने का भी बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है।
बालों के झड़ने की प्रॉब्लम है तो भी मुल्तानी मिट्टी का प्रयोग करने से फ़ायदा होता है।
अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल घने, काले और मुलायम बनें तो नियमित रूप से मुल्तानी मिट्टी का हेयर मास्क लगाएं।
आंवला के रस के साथ मुल्तानी मिट्टी का पैक बनाकर लगाएं, इससे बालों में प्राकृतिक चमक आएगी।
हेल्थ के लिए मुल्तानी मिट्टी के फायदे -
मुल्तानी मिट्टी एंटीसेप्टिक एजेंट भी है इसलिए इसका उपयोग स्किन इरिटेशन में भी कर सकते हैं।
ये त्वचा की लालिमा और सूजन को भी कम करती है। मुल्तानी मिट्टी स्किन एलर्जी को भी दूर करती है।
इसके अलावा महिलाओं के मासिक धर्म में होने वाली ऐंठन, मसल्स के दर्द, सनबर्न और जलने के लिए भी मुल्तानी मिट्टी का उपयोग काफी लाभकारी सिद्ध होता है।
मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल बॉडी वाश की तरह भी कर सकते हैं।
इसके अलावा मुल्तानी मिट्टी का उपयोग कपड़ों से ग्रीस, तेल, वैक्स और खून के धब्बों को दूर करने के लिए भी किया जाता है।
मुल्तानी मिट्टी के नुकसान - Side Effects of Multani Mitti in Hindi
मिट्टी या मुल्तानी मिट्टी खाने का मन करता है तो आप जान लें कि आपको एक ऐसा ईटिंग डिसऑर्डर है जिसमें ऐसी चीज़ें खाने का मन करता है। अक्सर यह आपके शरीर में किसी खास तत्व की कमी की वजह से होता है। मिट्टी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके अलावा साधारण मिट्टी खाने से जहां पेट में कीड़ों की समस्या पैदा हो सकती है, तो वहीं मुल्तानी मिट्टी को खाना उतना ज्यादा नुकसान नहीं करता। फिर भी अगर ज्यादा मुल्तानी मिट्टी खाई जाए तो इससे किडनी स्टोन और आंत में रुकावट की प्रॉब्लम हो सकती है।.
मुल्तानी मिट्टी खाना कैसे छोड़ें
अगर आप मुल्तानी मिट्टी खाने की आदत के शिकार हैं तो सबसे पहले कोशिश करें इसकी मात्रा कम करने की। कम करते- करते धीरे- धीरे इसकी मात्रा आधी कर दें। फिर जो मिट्टी आप खा रहे हैं, उसे पेट तक न जाने दें, इसे मुंह में स्वाद लेकर थूक दें। इसके बाद ब्रश कर लें। धीरे- धीरे आपकी मुल्तानी मिट्टी को खाने की आदत छूट जाएगी।
मुल्तानी मिट्टी के लिए जरूरी टिप्स - Tips for Multani Mitti in Hindi
1. मुल्तानी मिट्टी हालांकि काफी सस्ती होती है, लेकिन फिर भी इसकी जगह कोई नकली प्रोडक्ट या साधारण मिट्टी आपको दे सकता है। इसलिए इसे खरीदते वक्त ध्यान रखें कि इसका रंग पीला होना चाहिए।
2. इसे कहीं ठंडे और सूखे स्थान पर ही रखना चाहिए, ताकि सीधी हवा या सूर्य की रोशनी न लगे। अगर इसे सीधी हवा लगेगी तो यह हवा से नमी सोख लेगी और गीली होकर खराब हो जाएगी। इसी तरह सूर्य की रोशनी में भी मुल्तानी मिट्टी खराब हो सकती है। इसलिए इसे या तो फ्रिज में रखें या फिर किसी एयर टाइट कंटेनर में रखें।
3. मुल्तानी मिट्टी को नियमित रूप से अपनी स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल करना चाहिए। इसके लिए अपने चेहरे समेत पूरे शरीर पर पानी में मिलाकर मुल्तानी मिट्टी की एक परत लगाएं। इस परत के सूखने या फिर करीब 15-20 मिनट के बाद गुनगुने या ठंडे पानी से इसे साफ कर दें।
मुल्तानी मिट्टी के फेस पैक - Multani Mitti Face Pack in Hindi
मुल्तानी मिट्टी से बने मास्क त्वचा से तेल और गंदगी निकलने के लिए सबसे अच्छा उपाय हैं। इसके अलावा यह स्किन की ज्यादातर प्रॉब्लम्स जैसे मुहांसे और एक्ने को दूर करने में भी प्रभावी है। इसे सभी तरह की स्किन पर प्रयोग किया जा सकता है और यह त्वचा के गोरेपन, त्वचा के रंग खराब होने पर एवं सूरज से काली हुई त्वचा को ठीक करने में मदद करता है। यह स्किन टाइटनिंग और स्किन व्हाइटनिंग के लिए काफी अच्छा काम करता है। अगर आप भी मुल्तानी मिट्टी को चेहरे के लिए इस्तेमाल करना चाहती है् तो जानें इसके बेमिसाल घरेलू फेस पैक -
मुलतानी मिट्टी के फायदे और इससे फेस पैक बनाने के तरीके - Multani Mitti Face Pack In Hindi
स्किन को मुलायम बनाने के लिए बादाम के साथ बनाएं फेस पैक
मुलतानी मिट्टी और बादाम फेस पैक से स्किन सॉफ्ट बनती है। दो चम्मच मुलतानी मिट्टी को एक चम्मच पिसे हुए बादाम के साथ मिलाएं और फिर इसमें दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। बीस मिनट के बाद इसे ठंडे पानी से धो दें। चेहरा नर्म मुलायम होने के साथ चमकदार भी नजर आएगा।

No comments:
Post a Comment