Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Friday, 3 May 2019

गर्मी में आपके लिए कितना फायदेमंद है-आम


कुछ खास आप के लिए-आम की रोचक कहानी; जानें- गर्मी में आपके लिए कितना फायदेमंद है फलों का राजा

आम फलों का राजा कहा जाता है। आप आम खाने के शौकीन हैं और मोटापे से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप आम खाकर अपना वजन घटा सकते हैं। आम में संतृप्त वसा, कोलेस्ट्रॉल और सोडियम की मात्रा काफी कम होती है। साथ ही यह आहार संबंधी फाइबर, विटामिन B-6,विटामिन Aऔर विटामिन C का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। आम खाने के अनेको स्‍वास्‍थ्‍य वर्धक फायदे हैं।

आम के सेवन के समय इस बात का ध्‍यान रखें कि आम की तासीर गर्म होती है, अतः आम के साथ दूध का प्रयोग करना चाहिए। यदि उसका शेक बनाया जा रहा है तो आम के टुकड़ों में शुगर और थो़ड़ा-सा दूध मिलाकर पीना लाभदायक होगा। आम न सिर्फ यह स्वादिष्ट और रसीला होता है, बल्कि गुणों की खान भी है। आम के पेड़ की पत्तियां, तने की छाल और गुठली भी बड़ी काम की होती हैं। यह शुद्ध देशी पेड़ भारतभूति पर पिछले चार हजार वर्षो से फल-फूल रहा है। यह मौसम भी आम का है। हर घर इसका सेवन कर ही रहा होगा।

बड़े काम का आम


आम के फल में विटामिन ए और सी प्रचुर मात्र में पाए जाते हैं। कॉपर, पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे खनिजों का भंडार है। पत्तियां विटामिन ए, बी और सी का स्रोत हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल (सूक्ष्मजीवरोधी) गुण होते हैं। पत्तियां डायबिटीज और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार होती हैं। पथरी, श्वसन संबंधी समस्याओं में आम की पत्तियां दवा का काम करती हैं। इसकी पत्तियों से छनकर आने वाली हवा बैक्टीरिया व सूक्ष्मजीवों से रहित होती है। इसकी गुठली खून का संचार सुधारती है और बुरे कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम करती है। पेड़ की छाल डायरिया के इलाज में काम आती है।

आम्र फल से बना मैंगो

आम के पेड़ की उत्पत्ति 2.5-3 करोड़ वर्ष पहले पूर्वोत्तर भारत में हुई। यहां से यह दक्षिण भारत पहुंचा। इसे नाम दिया गया आम्र फल। वैदिक साहित्य में इसे रसाला व साहकारा नाम से भी जाना गया। पुराणों में आम के पेड़ को गिराना बुरा बताया गया है। दक्षिण भारत में इसका नाम आम-काय हो गया। अपभ्रंश होते-होते नाम मामकाय हो गया। मलयाली लोगों ने इसे बदलकर ‘मांगा’ कर दिया। पुर्तगाली यहां पहुंचे, तो वे इससे इतने प्रभावित हुए कि इसे अपने साथ ले गए और नाम दिया मैंगो।

समृद्धि का प्रतीक आम को संपन्नता व भाग्य का प्रतीक माना जाता है। यहीं कारण है कि पूजा-अर्चना के समय आम की पत्तियों को कलश के ऊपर सजाया जाता है। घर के द्वार पर आम की पत्तियों का तोरण बांधा जाता है।

आम खाने के फायदे –

आम विटामिन सी का अच्छा स्रोत होता है जो हड्डियों को मजबूत करता है। आम न केवल वजन घटाने में सहायक है बल्कि त्व्चा का रंग भी गोरा करता है। इसलिए नाश्ते में फास्ट फूड और स्लाइस की जगह आम खाइए।

अच्‍छी हेल्‍थ के लिए ये हैं आम के 10 फायदे

क्‍या आपने कभी ये सोचा है कि आम को ही फलों का राजा क्यों कहा जाता है जबकि फल तो सभी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं?
mango
क्‍या आपने कभी ये सोचा है कि आम को ही फलों का राजा क्यों कहा जाता है जबकि फल तो सभी स्वास्थ्यवर्धक होते हैं? दरअसल, भारतीय आम अपने स्वाद के लिए पूरी दुनिया में मशहूर हैं. भारत में मुख्य रूप से 12 किस्म के आम होते हैं. आम का इस्तेमाल केवल फल के तौर पर नहीं बल्कि सब्जी, चटनी, पना, जूस, कैंडी, अचार, खटाई, शेक, अमावट (आम पापड़) और बहुत सी खाने-पीने की चीजों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है.

ये एक सर्वसुलभ फल है वरना तो इस महंगाई के समय में कई फल ऐसे हैं जो आम आदमी की जेब का साथ छोड़ चुके हैं. अपने विशेष स्वाद, देश में इसकी भरपूर पैदावार और किफायती होने की वजह से इसे फलों का राजा कहा जाता है. इन सारी वजहों के साथ ही आम के औषधीय गुण और हेल्थ बेनेफिट भी इस फलों का राजा बनाते है:

1. कैंसर से बचाव
आम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट कोलोन कैंसर, ल्यूकेमिया और प्रोस्टेट कैंसर से बचाव में फायदेमंद है. इसमें क्यूर्सेटिन, एस्ट्रागालिन और फिसेटिन जैसे ऐसे कई तत्व होते हैं जो कैंसर से बचाव करने में मददगार होते हैं.

2. आंखें रहती हैं चमकदार
आम में विटामिन ए भरपूर होता है, जो आंखों के लिए वरदान है. इससे आंखों की रौशनी बनी रहती है.

3. कोलेस्ट्रॉल नियमित रखने में
आम में फाइबर और विटामिन सी खूब होता है. इससे बैड कोलेस्ट्रॉल संतुलन बनाने में मदद मिलती है.

4. त्वचा के लिए है फायदेमंद
आम के गुदे का पैक लगाने या फिर उसे चेहरे पर मलने से चेहरे पर निखार आता है और विटामिन सी संक्रमण से भी बचाव करता है.

5. पाचन क्रिया को ठीक रखने में

आम में ऐसे कई एंजाइम्स होते हैं जो प्रोटीन को तोड़ने का काम करते हैं. इससे भोजन जल्दी पच जाता है. साथ ही इसमें उपस्थित साइर्टिक एसिड, टरटैरिक एसिड शरीर के भीतर क्षारीय तत्वों को संतुलित बनाए रखता है.

6. मोटापा कम करने में
मोटापा कम करने के लिए भी आम एक अच्छा उपाय है. आम की गुठली में मौजूद रेशे शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में बहुत फायदेमंद होते हैं. आम खाने के बाद भूख कम लगती है, जिससे ओवर ईटिंग का खतरा कम हो जाता है.

7. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में
आम खाने से शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है.

8. सेक्स क्षमता बढ़ाने में
आम में विटामिन ई अधिक पाया जाता है और इससे सेक्स क्षमता बढ़ती है. साथ ही ये पौरुष बढाने वाला फल भी माना गया है.

9. स्मरण शक्ति में मददगार
जिन लोगों को भूलने की बीमारी हो उन्हें आम का सेवन करना चाहिए. इसमें पाया जाने वाला ग्लूटामिन एसिड नामक एक तत्व स्मरण शक्ति को बढ़ाने में उत्प्रेरक की तरह काम करता है. साथ ही इससे रक्त कोशिकाएं भी सक्रिय होती हैं. इसीलिए गर्भवती महिलाओं को आम खाने की सलाह दी जाती है.

10. गर्मी से बचाव
गर्मियों में अगर आपको दोपहर में घर से बाहर निकलना है तो एक गिलास आम का पना पीकर निकलिए. न तो आपको धूप लगेगी और न ही लू. आम का पना शरीर में पानी के स्तर को संतुलित बनाए रखता है जिसकी वजह से ये गर्मियों का बेस्ट पेय है.
हमारी पोस्ट achhi लगे तो comment जरूर  करे 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot