Helth tutorial in hindi- Health tips,haldi tips,latest news,lifestyle,skin keyar ,vastushstr ,weight loss,

Breaking

Post Top Ad

Your Ad Spot

Thursday, 23 May 2019

हेल्थ ओर ब्यूटी के लिए कुछ खास है, सेब

 सेब आपकी हेल्‍थ के साथ-साथ ब्‍यूटी के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। इसे खाने और लगाने से आपकी स्किन ग्‍लो करती है।

सेब जितना देखने में सुंदर लगता है, उतना ही औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। यह बात तो आप जानती ही हैं कि एन एप्‍पल अ डे कीप्स द डॉक्‍टर अवे, यानि रोजाना एक खाने से आप डॉक्‍टर को खुद से दूर रख सकती हैं। हमारे घर के बड़ों का ही नहीं बल्कि डॉक्‍टरों का भी ये मानना है। सेब में भरपूर मात्रा विटा‍मिन और मिनरल के साथ-साथ एंटी-ऑक्‍सीडेंट पाए जाते हैं जो आपके बॉडी में बीमारी पैदा करने वाले बैक्‍टीरिया से लड़ते हैं। यह गुण ऑक्सिडेशन से हुए डैमेज को रिपेयर करते हैं। इसके अलावा सेब पेक्टिन नामक डाइटरी फाइबर का स्‍टोर हाउस है। यह एक घुलनशील फाइबर है जो आपकी बॉडी के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। आज हम आपको सेब के हेल्‍थ बेनिफिट्स के बारे में नहीं बता रहे बल्कि ब्‍यूटी बेनिफिट्स के बारे में बताने वाले हैं। जी हां सेब आपकी हेल्‍थ के साथ-साथ ब्‍यूटी और बालों के लिए भी बहुत अच्‍छा होता है। इसे खाने और लगाने से आपकी स्किन ग्‍लो करने लगती है और आप स्किन से जुड़ी कई समस्‍याओं को दूर कर सकती हैं। इसलिए हम कह सकते हैं कि एन एप्‍पल अ डे कीप्‍स द ब्‍यूटीशियन अवे।


सेब एक टेस्टी फल ही नहीं है, बल्कि सुंदरता के गुणों की खान भी है। सेब खाने से त्वचा की रंगत में निखार आता है और टैनिंग से रक्षा मिलती है। इसके लिए कद्दूकस सेब और ग्लिसरीन को अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। इसे 15 मिनट तक त्वचा पर लगाकर रखें। उसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। सेब के उपयोग से शरीर को चिकनाई व बैक्‍टीरिया से छुटकारा मिलता है। शरीर में ताजगी और त्‍वचा में लालिमा आती है। तभी खाते हैं कि रोजाना एक सेब खाएंगी तो गाल सेब की तरह लाल हो जाएंगे।


सबसे अच्‍छा टोनर



सेब को बेहतरीन स्किन टोनर माना जाता है। यह त्‍वचा को साफ और चेहरे की झुर्रियों को मिटाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 चम्मच सेब के सिरके में 1 चम्मच पानी मिलाकर इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर लें। अब कॉटन की हेल्‍प से इसे चेहरे पर लगाएं। इसे रातभर ऐसा ही लगे रहने दें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क महसूस होने लगेगा।


दाग-धब्‍बे दूर करें

सेब रोजाना लेने से त्‍वचा पर काले दाग और कील-मुहांसे के उपचार में मदद मिलती है। जी हां सेब में मौजूद फ्रूट एसिड त्‍वचा के डेड सेल्‍स को हटाता है, जिससे त्‍वचा में चमक आती है और काले दाग-धब्‍बे दूर होते है। या सेब को कद्दूकस कर दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से दाग-धब्‍बे दूर हो जाते है। इसके अलावा सेब के जूस को चेहरे पर 20 मिनट तक लगाकर सादे पानी से धो लें। इससे त्‍वचा में चमक और निखार आता है।


बालों के लिए अमृत



कई नई रिसर्च से पाता चला है कि हरे सेब में पॉलीफिनॉइल्‍स तत्‍व मौजूद होते हैं जिनसे बालों के झड़ने को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही अगर आपको ड्रैंडफ की समस्‍या है तो बालों को शैम्‍पू करने से आधे घंटे पहले दो चम्‍मच सेब के सिरके को स्‍कैल्‍प पर लगाकर धीरे-धीरे मलें। इसके बाद बालों को शैम्‍पू से धो लें। इससे बालों में मौजूद ड्रैंडफ दूर हो जाएगी।



स्‍क्रब की तरह भी करें इस्‍तेमाल

आप सेब के हेल्‍प से स्किन की स्‍क्रबिंग भी कर सकती हैं। जी हां सेब के रस में बादाम तेल और दूध या दही मिलाकर स्‍क्रब के रूप में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है।


ड्राई स्किन के लिए अच्‍छा


अगर आपकी स्किन ड्राई है और आप इसके सारे उपाय आजमाकर थक चुकीहैं, तो अब आप सेब के इस्‍तेमाल से फर्क महसूस कर सकती है। इसके लिए 1 चम्मच कद्दूकस किए हुए सेब के रस में कुछ बूंदें ग्लिसरीन की मिलाइए। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाकर 20 मिनट तक इंतजार करें। फिर गुनगुने पानी से अपने चेहरे को धो लें।


अन्‍य उपाय

सेब के सिरके से त्‍वचा की खुजली को दूर करने में भी मदद मिलती है। अपने नहाने के पानी में सेब के सिरके को डालकर नहाएं।
सेब के सिरके से आप मस्‍सों की परेशानी से भी मुक्ति पा सकती हैं। शरीर के मस्‍सों पर सेब का सिरका रोजाना लगाने से मस्‍से दूर हो जाते हैं।

(सेब के इन 10 गुणों को जानकर अचरज में पड़ जाएंगे)

'एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे' इंग्लिश का एक बहुत प्रसिद्ध वाक्य है जिसके हिसाब से हर दिन सेबफल के उपयोग से डॉक्टर को दूर रखा जा सकता है। सेबफल स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरा हुआ होता है।

सेबफल को सीधे ही खाया जा सकता है या फ्रूट सलाद का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। इसे नियमित तौर पर अपनाने के अनगिनत फायदे हैं। इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने के लिए आप एक और तरीका अपना सकते हैं और वह तरीका है इसे ज्यूस के रुप में इस्तेमाल करके। सेब को सबसे स्वास्थ्यवर्धक और विभिन्नताओं से भरा हुआ फल समझा जाता है। इसके ज्यूस को सारी दुनिया में काफी मात्रा में उपयोग किया जाता है। यह बड़े पैमाने पर पंसद किया जाता है। यह बाजार में रेडीमेड भी उपलब्ध है परंतु घर पर बने ज्यूस के तौर पर इसे इस्तेमाल करना का सबसे अधिक फायदेमंद है।


1. सेबफल में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा, यह आपके शरीर के लिए आवश्यक मिनेरल्स, और पोटेशियम तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत है। दिन में एक बार सेबफल के ज्यूस को लेने से ह्रदय के लिए सुचारु रुप से काम करना आसान हो जाता है।

2. सेबफल के ज्यूस से दमा रोगियों को अत्यधिक लाभ मिलता है। इससे में दमे के अटैक को रोकने की क्षमता होती है। इसमें होने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से यह साबित हो चुका है के जो लोग नियमित रुप से सेबफल के ज्यूस का सेवन करते हैं उन्हें फेफड़ों संबंधी बीमारियां होने की संभावना काफी कम हो जाती है।

3. सेबफल में मौजूद अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। सेबफल में शरीर के ph स्तर को नियंत्रित करने का गुण होता है। इसकी बाहरी परत में मौजूद पेक्टिन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है।

4. इसका कॉलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने का अनूठा गुण होता है। आधुनिक लाइफस्टाइल में बढ़े हुए कॉलेस्ट्रोल की समस्या बड़े व्यापक पैमाने पर फैल चुकी है और यह ह्रदय संबंधी रोगों का मुख्य कारण है। इस प्रकार सेबफल का ज्यूस अपनाकर आप अपने ह्रदय को सुरक्षित रखने का एक आसान रास्ता अपना सकते हैं।

5. सेबफल में विटामिन C संतुलित मात्रा में होता है साथ ही साथ इसमें आयरन और बॉरोन भी पाया जाता है। इन सभी के क़ॉम्बीनेशन से हड्डियों में ताकत आती है।


6. इसमें मौजूद विटामिन C से इम्यून सिस्टम भी सुधरता है। सेबफल के नियमित इस्तेमाल से शरीर में बैक्टेरिया और जर्म्स से लड़ने की क्षमता भी बढ़ जाती है।

7. आपको जानकर आश्चर्य होगा की सेबफल अनोखा ऐसा फल है जिसमें ट्यूमर और कैंसर जैसे भयानक रोगों से लड़ने की क्षमता होती है। सेबफल को फेफड़ों में होने वाले कैंसर से लड़ने में बहुत कारगर समझा जाता है। इसमें पाए जाने वाले फ्लेवोनोइड्स और फ़ेनोलिक एसिड्स से ट्यूमर शरीर को बचाए रखने का गुण होता है।

8. पाचन तंत्र को सुधारने का गुण आश्चर्यजनक गुण होता है। पाचन में गडबड़ी पैदा होती है जब बड़ी आंत जरूरत से ज्यादा पानी को सोख लेती है। सेबफल में सोर्बिटॉल होता है जिसमें इस समस्या का हल छुपा होता है। यह तत्व बडी आंत से पानी लेकर मल निकास को आसान बनाता है।

9. सेबफल में बाल और त्वचा को लाभ पहुंचाने के गुण काफी मात्रा में होते हैं। यह शरीर पर उम्र के असर को छुपाने में अत्यधिक कारगर होता है। सेबफल के ज्यूस को सिर की त्वचा पर लगाकर रखने से रुसी से निजात मिलती है।

10. सेबफल में भरपूर मात्रा में विटामिन A होता है जिससे आंखों की रोशनी बढ़ती है साथ ही  आंखों में होने वाली अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

सेबफल में आवश्यक पोषक तत्वों की भरमार है और यही वजह है कि ज्यादातर स्वास्थ्य विशेषज्ञ एक सेबफल हर दिन खाने की सलाह देते हैं। बहुत से लोग इसे ज्यूस के तौर पर अपनाना पंसद करते हैं।

 किसी भी रुप में इस्तेमाल करते समय आपको ध्यान देना है कि आप जो सेबफल उपयोग में ला रहे हैं वह ताजा हो। इसके बीज को फेंक देना चाहिए क्योंकि यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर की हर दिन की विटामिंस और अन्य पोषक तत्वों संबंधी ज़रुरतें पूरी हो जाती हैं। तो बस शुरु कर दीजिए यह आसान उपाय और रखिए डॉक्टर को खुद से बहुत दूर। 

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad

Your Ad Spot